April 5, 2026 12:49 pm

April 5, 2026 12:49 pm

Salim Khan Health Update : सलीम खान की सर्जरी की खबरें गलत; डॉक्टर ने बताया क्या है असल हालत

Salim Khan Health Update : बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सलीम खान का इलाज डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में चल रहा है। उन्होंने दिग्गज लेखक की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सलीम खान की कोई बड़ी सर्जरी नहीं की गई है। उनके ब्रेन में बहुत ही मामूली रक्तस्राव (Minimal Brain Hemorrhage) हुआ था, जिसके लिए डॉक्टरों ने सिर्फ एक छोटी सी मेडिकल प्रक्रिया (DSA) की है।

सलीम खान यांची प्रकृती नाजूक, तब्येतीबाबत डॉक्टरांची पहिली प्रतिक्रिया; मेडिकल बुलेटीन देणार | Salim Khan Admitted to ICU at Lilavati Hospital Condition Stable Doctor shares ...

फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह इलाज को अच्छी तरह रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सब कुछ इसी तरह ठीक रहा, तो कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा। हालांकि, अभी उनके डिस्चार्ज को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

ज्ञात हो कि 17 फरवरी की सुबह हाई ब्लड प्रेशर और शुरुआती दिक्कतों के बाद पारिवारिक डॉक्टर द्वारा उन्हें लीलावती अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें सीधे आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया। पिता की इस हालत को देखकर सलमान खान, अरबाज खान समेत पूरा परिवार कल से ही बार-बार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। बुधवार सुबह से ही लीलावती अस्पताल के बाहर भारी हलचल देखने को मिल रही है। खान परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां, जिनमें संजय दत्त और जावेद अख्तर शामिल हैं, उनका हाल जानने अस्पताल पहुंची हैं। पूरा बॉलीवुड और फैंस सलीम खान के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।

यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/1131

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 4 1
Total Users : 291141
Total views : 493321

शहर चुनें