October 14, 2026 4:36 pm

October 14, 2026 4:36 pm

परिवार संग नए साल की शुरुआत, आलिया-रणबीर की बीच साइड फैमिली फोटो ने जीता फैंस का दिल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2026 का स्वागत बेहद सुकून भरे और खास अंदाज़ में किया। उन्होंने नए साल की शुरुआत अपने परिवार के साथ की, जिसकी एक खूबसूरत झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की। आलिया द्वारा पोस्ट की गई यह तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई और लोगों का दिल जीत लिया।
बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा और परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। आलिया ने रविवार, 4 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी सिल्हूट तस्वीर शेयर की, जो किसी बीच हॉलिडे की लग रही है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा— “और आगे बढ़ते रहो, लव. हैप्पी 2026।”
तस्वीर में आलिया, रणबीर और नन्ही राहा समुद्र किनारे समय बिताते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर पूरे परिवार ने व्हाइट ड्रेस कोड चुना है। फोटो में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को हवा में उछालते दिखाई दे रहे हैं, जबकि राहा खुशी से बाहें फैलाए अपने पापा की ओर देख रही हैं। वहीं आलिया पास खड़ी मुस्कुराते हुए इस पल को एंजॉय करती दिख रही हैं।
आलिया की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने लिखा, “दिल भर आया, कितना खूबसूरत फ्रेम है,” तो किसी ने कहा, “आह… कितनी प्यारी तस्वीर।” कमेंट सेक्शन दिल और फायर इमोजी से भर गया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है, ताकि सलमान खान की आने वाली वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से क्लैश से बचा जा सके।
इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी काम कर रही हैं, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल उनके साथ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण कार्य जारी है और इसके 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 9 2 4
Total Users : 429924
Total views : 685467

शहर चुनें