August 30, 2026 4:45 am

August 30, 2026 4:45 am

मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट जारी — पहले निपटाएं जरूरी काम

नई दिल्ली: फरवरी का महीना समाप्त हो चुका है और 1 मार्च से नए महीने की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन, केवाईसी अपडेट, लोन प्रोसेसिंग या टैक्स सेविंग निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक मार्च 2026 में 31 दिनों में से कुल 18 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

मार्च का महीना त्योहारों के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखिरी महीना भी है। ऐसे में लंबी छुट्टियों की सूची आपके फाइनेंशियल प्लान पर असर डाल सकती है।

 

मार्च 2026: बैंक छुट्टियों का शेड्यूल

1 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

2 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन (उत्तर प्रदेश)

3-4 मार्च (मंगल-बुध) – होली/धुलंडी (दिल्ली, मुंबई, यूपी, महाराष्ट्र समेत अधिकांश राज्य)

8 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

13 मार्च (शुक्रवार) – चापचर कुट (मिजोरम)

14 मार्च (शनिवार) – दूसरा शनिवार (पूरे देश में)

15 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

17 मार्च (मंगलवार) – शब-ए-कद्र (जम्मू-कश्मीर)

19 मार्च (गुरुवार) – गुड़ी पड़वा/उगादी (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना)

20-21 मार्च (शुक्र-शनि) – ईद-उल-फितर (केरल, जम्मू-कश्मीर व अन्य हिस्से)

22 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

26 मार्च (गुरुवार) – राम नवमी (उत्तर भारत के अधिकांश राज्य)

27 मार्च (शुक्रवार) – राम नवमी (बाद) (बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश)

28 मार्च (शनिवार) – चौथा शनिवार (पूरे देश में)

29 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती (दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र)

 

इयर एंड क्लोजिंग का दबाव

मार्च का अंतिम सप्ताह बैंकों के लिए ‘इयर एंड क्लोजिंग’ का समय होता है। 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी के बावजूद सरकारी कार्यों के लिए कुछ चुनिंदा शाखाएं खुली रह सकती हैं, लेकिन आम ग्राहकों के लिए काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

विशेषज्ञों की सलाह है कि टैक्स सेविंग निवेश, पीपीएफ जमा, एनपीएस योगदान और पेंशन से जुड़े कार्य 15 मार्च से पहले निपटा लें।

 

डिजिटल बैंकिंग से नहीं होगी दिक्कत

शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहकों को नकदी की समस्या नहीं होगी। एटीएम, नेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं जैसे Google Pay और PhonePe 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

हालांकि चेक क्लियरेंस में देरी हो सकती है। ऐसे में ऑनलाइन ट्रांसफर (NEFT/IMPS) का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प रहेगा।

सलाह: यदि आप बड़े लेनदेन, ड्राफ्ट बनवाने या शाखा से संबंधित किसी कार्य की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची की पुष्टि कर लें और समय से काम पूरा करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 2
Total Users : 400792
Total views : 646592

शहर चुनें