June 15, 2026 4:05 pm

June 15, 2026 4:05 pm

मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में क्षमता को मज़बूत करने के लिए एआई स्किलिंग प्रोग्राम शुरू

इच्छुक प्रतिभागी https://aiskillhouse.iict.org/ पर ऑनलाइन कर सकते हैं पंजीकरण

चंडीगढ़, 28 फरवरी – भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गूगल और यूट्यूब के सहयोग से मीडिया एवं एंटरटेनमेंट (M&E) क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए देशव्यापी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किलिंग कार्यक्रम शुरू किया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट  (WAVES) 2025 के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य देशभर के क्रिएटर्स, डेवलपर्स और मीडिया पेशेवरों को उच्च गुणवत्ता वाले एआई  प्रशिक्षण तक पहुंच प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रीमियम कोर्स के लिए पूर्ण रूप से प्रायोजित स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिससे वे बिना किसी शुल्क के इंडस्ट्री-मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र हासिल कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कोर्स को दो प्रमुख लर्निंग ट्रैक में विभाजित किया गया है। पहला ट्रैक “फाउंडेशनल एआई  और प्रॉम्प्टिंग” है, जिसमें जनरेटिव एआई टूल्स के उपयोग से क्रिएटिव आइडिया, स्टोरीटेलिंग और कंटेंट डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाएगा। दूसरा ट्रैक “जनरेटिव एआई लीडर (GAIL)” है, जो पेशेवरों को जनरेटिव एआई  तकनीक के व्यावसायिक महत्व और उसके जिम्मेदार उपयोग की समझ प्रदान करेगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पहले चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद प्रतिभागी दूसरे चरण में प्रवेश कर सकेंगे, जहां उन्हें Vertex AI, Gemini और Google Cloud जैसे उन्नत टूल्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो विशेष रूप से मीडिया वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि छात्र, कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी https://aiskillhouse.iict.org/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य भारत के मीडिया टैलेंट को भविष्य के अनुरूप कौशल प्रदान करना और तेजी से बदलते डिजिटल इकोसिस्टम में उद्योग की तैयारियों को मजबूत बनाना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 9 5
Total Users : 344095
Total views : 569480

शहर चुनें