June 15, 2026 2:13 pm

June 15, 2026 2:13 pm

इनेलो के कानून प्रकोष्ठ में बड़ा फेरबदल, एडवोकेट संदीप गोयत बने प्रदेश संयोजक

चंडीगढ़, 28 फरवरी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने कानून प्रकोष्ठ में अहम बदलाव करते हुए एडवोकेट संदीप गोयत को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। वहीं एडवोकेट जसबीर ढिल्लो को कानून प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद यह नियुक्ति की। नए आदेशों के तहत जसबीर ढिल्लो की जगह एडवोकेट संदीप गोयत, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता, को कानून प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश संयोजक एडवोकेट संदीप गोयत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन समर्पण और ईमानदारी से करेंगे।

संदीप गोयत ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं को समयबद्ध एवं सशक्त विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही संगठन के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कानूनी रणनीति तैयार की जाएगी और न्याय एवं कानून की मर्यादा में रहकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव से कानून प्रकोष्ठ की गतिविधियों में और तेजी आएगी तथा संगठनात्मक स्तर पर कानूनी मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 5 7
Total Users : 344057
Total views : 569428

शहर चुनें