April 5, 2026 6:45 pm

April 5, 2026 6:45 pm

आज का राशिफल: 02 मार्च 2026 (सोमवार

आज का दिन कई राशियों के लिए अवसरों और चुनौतियों का मिश्रण लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी, वहीं कुछ को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल—

मेष
आज व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यों को सावधानी से करेंगे, लेकिन मन की कड़वाहट परिजन समझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों को लेकर तनाव संभव है। व्यापार में लाभ के योग हैं, पर लालच से बचें। नौकरीपेशा लोगों को बुद्धिमत्ता से उन्नति मिलेगी। घरेलू जिम्मेदारियों की अनदेखी अशांति बढ़ा सकती है। मानसिक थकान रहेगी।

वृष
दिन की शुरुआत प्रतिकूल रह सकती है। गलतफहमी के कारण परिजनों से तकरार संभव है। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा और निर्णय अंत समय में गलत साबित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। संध्या समय मौन रहना बेहतर रहेगा।

मिथुन
आज का दिन समृद्धि देने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय में वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के बाद भी संतोषजनक लाभ मिलेगा। छोटी बातों पर बहस से बचें। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च संभव है।

कर्क
मिला-जुला दिन रहेगा। सेहत शुरुआत में बाधा डाल सकती है। सरकारी या आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग स्वार्थवश व्यवहार कर सकते हैं। धन संबंधित चिंता बनी रहेगी। संयम से काम लें।

सिंह
दिन के मध्य तक सब सामान्य रहेगा, बाद में लापरवाही से अव्यवस्था बढ़ सकती है। धन लाभ होगा, पर अपेक्षा से कम। किसी वादे को तोड़ने से विवाद हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, लेकिन औपचारिकता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, खर्च बढ़ सकता है।

कन्या
जल्दबाजी में निर्णय न लें। सही दिशा में जा रहा काम भी बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग की कमी खलेगी। धन को लेकर खींचतान संभव है। परिवार का साथ कठिन समय में मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

तुला
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रशंसा से अहंकार न बढ़ने दें। कार्यक्षेत्र में चतुराई से लाभ कमाएंगे। सहकर्मियों पर अधिक दबाव न डालें। गृहस्थ जीवन में हल्की नोकझोंक के बावजूद शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक
कार्य में सफलता मिलेगी, पर धन से न जोड़ें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। उच्च वर्ग के संपर्क से अभिमान बढ़ सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में थोड़ी अशांति के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

धनु
आध्यात्मिक दृष्टि से लाभकारी दिन। दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में मध्यान तक कमजोरी रहेगी, बाद में आय संतुलित होगी। अधिक लालच से बचें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मकर
कुछ अभाव महसूस करेंगे, फिर भी परिस्थितियों में सामंजस्य बैठा लेंगे। स्वभाव में बदलाव का प्रयास सफल रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे, पर स्वार्थ भी छिपा हो सकता है। संध्या में हल्का धन लाभ संतोष देगा।

कुंभ
दिन की शुरुआत से लाभ के संकेत मिलेंगे। कम मेहनत में अधिक फायदा संभव है। नया व्यवसाय शुरू करने से पहले एक दिन प्रतीक्षा करें। परिवार आपके निर्णय का इंतजार करेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें।

मीन
मानसिक रूप से स्फूर्ति रहेगी। दोपहर बाद कार्यों में तेजी आएगी। धन की आमद में सुधार होगा और बचत भी संभव है। निवेश के लिए दिन शुभ है। खान-पान में असंतुलन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

विशेष सलाह:
आज अधिकांश राशियों के लिए वाणी पर संयम, धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें और शुभ कार्यों में समय लगाएं।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 2 5 0
Total Users : 291250
Total views : 493505

शहर चुनें