September 20, 2026 12:08 pm

September 20, 2026 12:08 pm

ईस्ट दिल्ली में DDA की ‘टॉवरिंग हाइट्स हाउसिंग स्कीम 2026’ लॉन्च, 48 मंज़िला टावर में मिलेंगे प्रीमियम फ्लैट

नई दिल्ली: दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए नए साल की शुरुआत राहत भरी खबर लेकर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ईस्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा क्षेत्र में ‘टॉवरिंग हाइट्स हाउसिंग स्कीम 2026’ की शुरुआत कर दी है। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों और कर्मचारियों के लिए लाई गई है, जो लंबे समय से ईस्ट दिल्ली के विकसित और बेहतर कनेक्टिविटी वाले इलाके में सरकारी आवास की प्रतीक्षा कर रहे थे।
NBCC की निगरानी में विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट को एक प्रीमियम रेजिडेंशियल एड्रेस के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें 48 मंज़िला और 155 मीटर ऊंचा टावर शामिल है, जो इसे राजधानी की अब तक की सबसे ऊंची रेजिडेंशियल इमारत बनाता है।
DDA के अनुसार, इस हाउसिंग स्कीम के तहत कुल 741 फ्लैट्स रिटेल खरीदारों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। वहीं 107 फ्लैट्स सरकारी संस्थानों के लिए बल्क अलॉटमेंट के रूप में आरक्षित रखे गए हैं। फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू होगी और यह योजना मार्च 2026 तक लागू रहेगी।
प्राधिकरण ने बताया कि प्रत्येक फ्लैट के लिए 4 लाख रुपये बुकिंग राशि तय की गई है। रिटेल कैटेगरी में आवेदकों पर फ्लैट्स की संख्या को लेकर कोई सीमा नहीं होगी। फ्लैट्स की कीमत 1.70 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है।
DDA के मुताबिक, प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसी वजह से अलॉटीज़ को फिलहाल कुल लागत का 75 प्रतिशत भुगतान करना होगा, जबकि शेष 25 प्रतिशत राशि कब्जा सौंपने से पहले जमा करानी होगी।
यह हाउसिंग प्रोजेक्ट दिल्ली की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के तहत विकसित किया गया पहला प्रोजेक्ट है। इससे पहले, इसी कॉम्प्लेक्स में योजना के पहले चरण के दौरान 1026 फ्लैट्स का आवंटन किया जा चुका है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 8 7 6
Total Users : 416876
Total views : 668100

शहर चुनें