September 20, 2026 4:39 am

September 20, 2026 4:39 am

महंगाई के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ना जनता के लिए बड़ा झटका – सुधा भारद्वाज

पंचकूला। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुधा भारद्वाज ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले से ही परेशान आम जनता पर अब सिलेंडर के दामों में वृद्धि की दोहरी मार पड़ रही है, जो उनके लिए असहनीय बोझ बन गई है।

सुधा भारद्वाज ने बताया कि, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पहले ही दमनकारी महंगाई का सामना कर रही है। हर वर्ग के लोग इस मार से जूझ रहे हैं, और अब गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब उस योजना को लगभग समाप्त कर दिया गया है। उसके लिए गरीबी रेखा मापदंड तय कर दिया।गरीब परिवारों को भी अब सामान्य दर पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जिसकी कीमत लगभग 850-900 रुपये तक पहुंच गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला अमेरिका के दबाव में लिया गया है, जो भारत के कच्चे तेल की खरीद-फरोख्त में अनुचित हस्तक्षेप कर रहा है। सरकार को जनता के दर्द और उनके बढ़ते आर्थिक बोझ को समझना चाहिए।

सदा भारद्वाज ने चेतावनी दी कि यदि सिलेंडर के दामों में कमी नहीं की गई, तो हरियाणा कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सड़कों पर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 1 3
Total Users : 416513
Total views : 667600

शहर चुनें