‘Podcast With Shallu’ में खास बातचीत
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में तेजी से लोकप्रिय हो रहे ‘Podcast With Shallu’ के नए एपिसोड में प्रसिद्ध लाइफ कोच और एडवोकेट मंजु कुमारी ने जीवन में Gratitude (कृतज्ञता), Life Pattern और Spiritual Alignment के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस विशेष एपिसोड में उन्होंने बताया कि व्यक्ति यदि अपने जीवन के पैटर्न को समझ ले और कृतज्ञता की भावना को जीवन में शामिल कर ले, तो उसकी सोच, आदतों और जीवन की दिशा में सकारात्मक बदलाव संभव है।
पॉडकास्ट के दौरान मंजु कुमारी ने अपनी चर्चित पुस्तक “Awakening Through Gratitude” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक व्यक्ति को अपने भीतर झांकने, जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझने और आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन देती है।
उन्होंने बताया कि अक्सर लोग अपनी जिंदगी में बार-बार एक ही तरह के Life Pattern में फंस जाते हैं। इससे जीवन में भ्रम, नकारात्मकता और दिशा की कमी महसूस होने लगती है। लेकिन यदि व्यक्ति अपने अनुभवों को समझते हुए कृतज्ञता का अभ्यास शुरू करे, तो धीरे-धीरे उसका mindset बदलने लगता है और वह अधिक स्पष्टता, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करता है।
मंजु कुमारी के अनुसार gratitude practice व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए बेहद प्रभावी तरीका है। यह न केवल व्यक्ति को inner peace देता है, बल्कि जीवन में abundance और सफलता के नए अवसर भी खोलता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है।
इस खास एपिसोड की मेजबानी शालू गुप्ता ने की, जो Podcast With Shallu की होस्ट होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। शालू गुप्ता प्रणाम इंडिया फाउंडेशन नामक एनजीओ की संस्थापक हैं और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए समय-समय पर विभिन्न awareness sessions आयोजित करती रहती हैं।
शालू गुप्ता अब तक 100 से अधिक पॉडकास्ट कर चुकी हैं और उनका यह प्लेटफॉर्म ट्राइसिटी में तेजी से एक पहचान बना रहा है। इस मंच के माध्यम से शिक्षा, समाज, आध्यात्मिकता, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास से जुड़े विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने अनुभव और विचार साझा करते हैं।
पॉडकास्ट के इस नए एपिसोड को श्रोताओं द्वारा भी काफी सराहा जा रहा है, जिसमें जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने और आत्मिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है।











Total Users : 291346
Total views : 493642