September 20, 2026 12:46 pm

September 20, 2026 12:46 pm

आज का पंचांग 4 जनवरी 2026: रवि पुष्य सहित तीन शुभ योग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय

दिल्ली: आज रविवार, 4 जनवरी 2026 को माघ महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. पंचांग के अनुसार, आज माता दुर्गा का शासन माना गया है. यह दिन नए प्रोजेक्ट्स की योजना बनाने और चिकित्सा से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल है, हालांकि किसी अन्य बड़े शुभ कार्य से परहेज करने की सलाह दी जाती है. खास बात यह है कि आज रवि पुष्य योग, त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे तीन प्रमुख शुभ योग बन रहे हैं.
आज का पंचांग (4 जनवरी 2026)
विक्रम संवत: 2082
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: प्रतिपदा
वार: रविवार
योग: वैधृति
नक्षत्र: पुनर्वसु
करण: कौलव
चंद्र राशि: मिथुन
सूर्य राशि: धनु
सूर्योदय: सुबह 07:16 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:36 बजे
चंद्रोदय: शाम 06:40 बजे
चंद्रास्त: सुबह 08:09 बजे
राहुकाल: 16:18 से 17:36 बजे
यमगंड: 12:26 से 13:43 बजे
यात्रा और पूजा के लिए अनुकूल नक्षत्र
आज चंद्रमा मिथुन राशि में और पुनर्वसु नक्षत्र में विराजमान रहेगा. यह नक्षत्र शाम 20:00 बजे तक मिथुन राशि में और उसके बाद कर्क राशि में 03:20 बजे तक रहेगा. पुनर्वसु नक्षत्र की अधिष्ठात्री देवी अदिति हैं और इसके स्वामी ग्रह बृहस्पति माने जाते हैं.
पंचांग के अनुसार, यह नक्षत्र यात्रा, पूजा-पाठ, नया वाहन खरीदने या उसकी सर्विसिंग कराने के लिए शुभ माना जाता है. इसके अलावा बागवानी, मित्रों से मिलना और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी यह नक्षत्र अनुकूल है.
आज का वर्जित समय
आज 16:18 से 17:36 बजे तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. इसके अलावा यमगंड, गुलिक काल, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् समय में भी शुभ कार्य न करने की सलाह दी जाती है.
(यह जानकारी पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है.)

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 9 1 7
Total Users : 416917
Total views : 668156

शहर चुनें