September 20, 2026 12:47 pm

September 20, 2026 12:47 pm

गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप गायब मामला: SGPC के चार्टर्ड अकाउंटेंट की गिरफ्तारी, जांच तेज

अमृतसर: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों (पवित्र प्रतियों) के लापता होने के बहुचर्चित मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सतिंदर सिंह कोहली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चंडीगढ़ से पकड़ा गया, जहां वह एसजीपीसी के सीए के तौर पर कार्यरत था।
यह गिरफ्तारी अमृतसर पुलिस द्वारा 7 दिसंबर को एसजीपीसी के पूर्व मुख्य सचिव और एक सीए समेत 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के करीब तीन सप्ताह बाद हुई है। मामला वर्ष 2020 में पावन स्वरूपों के गायब होने से जुड़ा है।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 7 जुलाई 2025 को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो हर पहलू से जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आ रहे सभी साक्ष्यों को रिकॉर्ड में लिया जा रहा है और अन्य आरोपियों के घरों व दफ्तरों की भी तलाशी ली जा रही है।
भुल्लर के अनुसार, अदालत से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर शनिवार को पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की गई। इनमें चंडीगढ़ के दो स्थान, अमृतसर शहर के आठ स्थान, जबकि गुरदासपुर, रोपड़, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के अन्य ठिकाने शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ईश्वर सिंह कमेटी की रिपोर्ट में प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट की गई है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संकेत दिए कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि सिख संगठनों की ओर से लापता पावन स्वरूपों की गहन जांच की मांग के बाद ही यह एफआईआर दर्ज की गई। कोहली की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पुलिस जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई हो रही है।
इस कार्रवाई को लेकर एसजीपीसी और पंजाब सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। जहां अमृतसर पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, वहीं एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने दावा किया कि आरोपियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में राजनीति कर धार्मिक मामलों में दखल दे रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 9 2 3
Total Users : 416923
Total views : 668163

शहर चुनें