बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 21 मार्च। पंचकूला में प्रॉपर्टी बाजार एक बार फिर उछाल पर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा आयोजित हालिया ऑक्शन में नर्सिंग होम, क्लीनिक और प्रीमियम रेजिडेंशियल प्लॉट्स ने रिकॉर्ड तोड़ कीमत हासिल की। कई साइट्स अपने रिजर्व प्राइस से 2 से 4 गुना तक महंगी बिकीं, जिससे शहर में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी साफ नजर आई।
3.67 करोड़ की साइट 9.16 करोड़ में बिकी
सबसे बड़ी डील सेक्टर-20 में स्थित नर्सिंग होम साइट की रही। करीब डेढ़ एकड़ (1.5 एकड़) क्षेत्रफल वाली इस साइट का रिजर्व प्राइस 3.67 करोड़ रुपए रखा गया था, लेकिन तीन दिन तक चली ऑक्शन के बाद यह साइट 9.16 करोड़ रुपए में बिकी।
यह ऑक्शन 18 मार्च सुबह 10 बजे शुरू हुई थी और 20 मार्च की सुबह समाप्त हुई।
क्लीनिक साइट्स ने भी दिखाया दम
सेक्टर-20 में ही 0.06 एकड़ की दो क्लीनिक साइट्स के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
पहली साइट 5.21 करोड़ रुपए में बिकी
दूसरी साइट 5.27 करोड़ रुपए में गई
इन दोनों साइट्स के रिजर्व प्राइस के मुकाबले काफी अधिक बोली लगाई गई, जो हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती मांग को दर्शाता है।
प्रीमियम रेजिडेंशियल प्लॉट्स की भी ऊंची बोली
परेफरेंशियल कैटेगरी (कॉर्नर, पार्क फेसिंग, मार्केट के सामने आदि) के रेजिडेंशियल प्लॉट्स भी निवेशकों की पहली पसंद रहे।
सेक्टर-4 में 14 मरले का प्लॉट
रिजर्व प्राइस: 5.95 करोड़
बिका: 6.90 करोड़
सेक्टर-28 में 14 मरले का प्लॉट
रिजर्व प्राइस: 3.21 करोड़
बिका: 6.59 करोड़
सेक्टर-28 में 10 मरले के प्लॉट
211.2 वर्गमीटर: 5.47 करोड़
217.8 वर्गमीटर: 3.32 करोड़
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि लोकेशन और प्रीमियम कैटेगरी वाले प्लॉट्स की मांग लगातार बढ़ रही है।
कमर्शियल ऑक्शन फिलहाल स्थगित
एचएसवीपी ने परेफरेंशियल कैटेगरी के कमर्शियल प्लॉट्स की ऑक्शन भी प्रस्तावित की थी, लेकिन एफएआर (Floor Area Ratio) में बदलाव के चलते इसे एक सप्ताह पहले स्थगित कर दिया गया। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें फिलहाल राशि वापस करने का निर्णय लिया गया है।
क्यों बढ़ रही है पंचकूला में डिमांड?
प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स के अनुसार, ट्राईसिटी (चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला) में अब निवेश का ट्रेंड बदल रहा है।
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट अमित वर्मा के मुताबिक:
चंडीगढ़ और मोहाली में ट्रैफिक और पार्किंग बड़ी समस्या बन चुकी है
पंचकूला अपेक्षाकृत शांत, सुव्यवस्थित और कम भीड़भाड़ वाला शहर है
यहां ज्यादा फ्लोर एरिया रेशो (FAR) की सुविधा उपलब्ध है
फ्लोर-वाइज प्रॉपर्टी बेचने की अनुमति निवेशकों को आकर्षित कर रही है
निवेशकों के लिए नया हॉटस्पॉट
नर्सिंग होम, क्लीनिक और रेजिडेंशियल प्लॉट्स की रिकॉर्ड बिक्री यह संकेत देती है कि पंचकूला तेजी से निवेश का नया केंद्र बन रहा है। आने वाले समय में यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।













Total Users : 344058
Total views : 569429