May 23, 2026 9:04 pm

May 23, 2026 9:04 pm

युवा पत्रकारों के लिए सुनहरा मौका: सिम्मी मरवाहा युवा पत्रकार सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 21 मार्च। सिम्मी मरवाहा मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले 23वें सिम्मी मरवाहा युवा पत्रकार सम्मान दिवस के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतिष्ठित आयोजन 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को प्रेस क्लब सेक्टर 27बी चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
ट्रस्ट की प्रबंध न्यासी एवं कवियत्री राजिंदर रोज़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब मीडिया और फोटो जर्नलिज्म से जुड़े युवा पत्रकारों को दिया जाएगा। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के मास कम्युनिकेशन कोर्स के टॉपर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को शुद्ध चांदी का स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

25 मार्च तक करें आवेदन
इच्छुक युवा पत्रकार 25 मार्च 2026 तक अपने आवेदन भेज सकते हैं। ऐसे पत्रकार जिन्होंने वर्ष 2025 के दौरान अपनी रिपोर्टिंग या लेखन के माध्यम से समाज, प्रशासन या सरकार पर प्रभाव डाला हो, वे इस सम्मान के लिए पात्र हैं। आवेदन ट्रस्ट की ईमेल आईडी SMCTINDIA5@GMAIL.COM पर भेजे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98722-03478 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रेरणादायक विरासत से जुड़ा सम्मान
गौरतलब है कि सिम्मी मरवाहा एक प्रतिभाशाली युवा पत्रकार थीं, जिनका मात्र 24 वर्ष की आयु में 22 मार्च 2003 को चंडीगढ़ में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। उनकी स्मृति में इस ट्रस्ट की स्थापना की गई और तभी से हर वर्ष 3 अप्रैल को उनके जन्मदिवस पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।
पिछले 23 वर्षों में यह ट्रस्ट देशभर के 67 युवा पत्रकारों को सम्मानित कर चुका है और आज यह सम्मान पत्रकारिता जगत में एक प्रेरणास्रोत बन चुका है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 6 7
Total Users : 323567
Total views : 540287

शहर चुनें