August 29, 2026 12:19 am

August 29, 2026 12:19 am

चंडीगढ़ में क्षेत्रीय मेडिकल हब के लिए केंद्र से सहयोग की मांग

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा से की मुलाकात

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात कर चंडीगढ़ में क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना के लिए सहयोग का आग्रह किया।
बैठक के दौरान प्रशासक ने बताया कि प्रस्तावित क्षेत्रीय मेडिकल हब को उत्तरी भारत के लिए एक प्रमुख रेफरल और तृतीयक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और चंडीगढ़ सहित आसपास के राज्यों की बढ़ती चिकित्सा जरूरतों को पूरा करना है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस परियोजना से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव 30 दिसंबर 2025 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पहले ही भेजा जा चुका है और इसके शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध किया गया है।


प्रशासक कटारिया ने कहा कि यह मेडिकल हब सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे न केवल चंडीगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस हब को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और उन्नत शोध के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 6 2
Total Users : 400062
Total views : 645590

शहर चुनें