October 12, 2026 11:53 am

October 12, 2026 11:53 am

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने धर्मपत्नी संग किए माता मनसा देवी के दर्शन

तीसरे नवरात्र पर हवन-यज्ञ में डाली आहुति, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 21 मार्च। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अपनी धर्मपत्नी सोनिया रस्तोगी के साथ तीसरे नवरात्र के दिन माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर महामाई का आशीर्वाद लिया।
मुख्य सचिव ने मंदिर में माथा टेककर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और श्रद्धा पूर्वक आहुति अर्पित की।


इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना भी सभी की जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर निशा यादव, जो अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, ने मुख्य सचिव को माता मनसा देवी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
नवरात्र के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और भक्तजन मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 2 6
Total Users : 429126
Total views : 684330

शहर चुनें