August 27, 2026 11:53 pm

August 27, 2026 11:53 pm

पंचकूला में सिंगल यूज़ पॉलीथीन के खिलाफ सख्ती, 37 चालान और 80 किलो जब्त

गुप्त जांच के जरिए निगम की बड़ी कार्रवाई, बाजारों में बढ़ी निगरानी
आयुक्त विनय कुमार की अपील—पॉलीथीन छोड़ें, पर्यावरण बचाएं
बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 21 मार्च: पंचकूला में सिंगल यूज़ पॉलीथीन के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। निगम आयुक्त विनय कुमार के निर्देशों पर शहरभर में पॉलीथीन के अवैध उपयोग और बिक्री को रोकने के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम की टीमों ने संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिल नैन के नेतृत्व में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि टीमों ने गुप्त तरीके से ग्राहक बनकर भी जांच की, जिससे नियम तोड़ने वालों पर प्रभावी शिकंजा कसा जा सके।
हालिया कार्रवाई के दौरान सेक्टर-6, 7, 9, 14, 16, 17, 20 और किसान मंडी सहित कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 37 चालान किए गए, जिनकी राशि करीब 28 हजार रुपये रही। अलग-अलग मामलों में 500 से लेकर 3,000 रुपये तक के जुर्माने लगाए गए। साथ ही लगभग 80 किलोग्राम सिंगल यूज़ पॉलीथीन जब्त की गई। सेक्टर-9 की एक दुकान से भारी मात्रा में पॉलीथीन बरामद होने पर विशेष कार्रवाई भी की गई।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि निगम टीम को देखकर कई दुकानदार मौके से पॉलीथीन छोड़कर फरार हो गए। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। निगम आयुक्त विनय कुमार ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ पॉलीथीन का उपयोग बंद करें और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 4 0
Total Users : 399240
Total views : 644472

शहर चुनें