June 17, 2026 1:36 pm

June 17, 2026 1:36 pm

ESIC की एसपीआरईई योजना-2025 का विस्तार, अब 31 जनवरी 2026 तक मिलेगा पंजीकरण का मौका

अपंजीकृत नियोक्ताओं और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की पहल

चंडीगढ़/नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज को व्यापक बनाने के उद्देश्य से एसपीआरईई (SPREE) योजना-2025 की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू थी, जिसे अब 31 जनवरी 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है। इस विस्तार के साथ अपंजीकृत नियोक्ताओं को अपनी इकाइयों और कर्मचारियों के पंजीकरण का एक और सुनहरा अवसर मिलेगा।
ईएसआईसी के अनुसार, इस अवधि में नियोक्ता ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल और एमसीए पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से पंजीकरण करा सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य अब तक पंजीकरण से वंचित प्रतिष्ठानों और श्रमिकों को ईएसआईसी के दायरे में लाकर आवश्यक स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराना है।
उप क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी श्री सुनील यादव ने योजना के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि एसपीआरईई योजना नियोक्ताओं और कर्मचारियों—दोनों के लिए पंजीकरण का ऐतिहासिक अवसर है। यह योजना प्रक्रिया को सरल बनाती है और नियमों के अनुरूप पिछली देनदारियों से राहत देकर नियोक्ताओं को अपने कार्यबल को नियमित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। खास तौर पर संविदा और अस्थायी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा पहुंचाने पर जोर दिया गया है।
किन प्रतिष्ठानों/कर्मचारियों के लिए है योजना
फैक्ट्रियां
होटल और रेस्टोरेंट
रोड मोटर ट्रांसपोर्ट प्रतिष्ठान
निजी अस्पताल व क्लीनिक
नगर निगमों के ठेका/कैजुअल कर्मचारी
ठेके पर, अस्थायी व दैनिक वेतनभोगी श्रमिक
दुकानें व शोरूम
सिनेमा हॉल
अख़बार व मीडिया संस्थान
निजी स्कूल व कॉलेज
योजना की प्रमुख विशेषताएं
10 या अधिक कर्मचारियों वाली इकाइयों के लिए एकमुश्त पंजीकरण सुविधा
पंजीकरण की तिथि वही मानी जाएगी, जो नियोक्ता घोषित करेगा
नियमों व शर्तों के अनुसार पिछली अवधि का कोई योगदान/दायित्व नहीं
ऑनलाइन पंजीकरण: ईएसआईसी, श्रम सुविधा और एमसीए पोर्टल पर उपलब्ध
सुनहरे भविष्य का संकल्प
एसपीआरईई योजना-2025 व्यवसाय और कर्मचारियों—दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक संरक्षित और सशक्त भविष्य का संकल्प देती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 3 4
Total Users : 345434
Total views : 571475

शहर चुनें