August 29, 2026 12:53 pm

August 29, 2026 12:53 pm

हरियाणा में शीतलहर का कहर, घना कोहरा छाया, चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में सोमवार से कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में धुंध छाई रहने और दिन-रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देगा।

कोहरे से विजिबिलिटी प्रभावित, वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने बताया कि 6 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की एडवाइजरी
मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को फसलों की सिंचाई सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गई है। आगामी दिनों में पाला गिरने की आशंका है, ऐसे में हल्की सिंचाई फसलों को ठंड से बचाने में सहायक हो सकती है। सब्जी उत्पादक किसानों को पाले से बचाव के लिए शाम के समय खेतों की उत्तर-पश्चिम दिशा में घास-फूस जलाने की सलाह दी गई है

पशुपालकों को भी सावधानी बरतने की जरूरत
धुंध के कारण सुबह और देर शाम कृषि मशीनरी के इस्तेमाल में सावधानी बरतने को कहा गया है। खेतों में काम करते समय गर्म कपड़े पहनने और गुनगुना पानी पीने की भी सलाह दी गई है। वहीं, पशुपालकों को रात के समय गिरते तापमान के चलते पशुओं को खुले में न बांधने की हिदायत दी गई है।
तापमान में लगातार गिरावट
राज्य में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी
हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। शहर में घनी धुंध के चलते कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है और अगले 7–8 दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 2 2
Total Users : 400322
Total views : 645928

शहर चुनें