October 12, 2026 2:10 pm

October 12, 2026 2:10 pm

सरकार की नीतियों का खामियाजा किसानों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है: कुमारी सैलजा

नरवाना मंडी बंद होने पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 5 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने नरवाना मंडी के बंद होने को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे सरकार की गलत और अव्यवस्थित नीतियों का परिणाम बताया।
सैलजा ने कहा कि फसल बिक्री से जुड़ी नई शर्तों ने आढ़तियों को मजबूर कर दिया है, जिसके चलते उन्हें मंडी बंद करने जैसा कठोर फैसला लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का सीधा असर किसानों, व्यापारियों और मंडियों से जुड़े पल्लेदारों पर पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका संकट में आ गई है।
उन्होंने कहा कि किसानों पर अनावश्यक पाबंदियां लगाई जा रही हैं, जबकि व्यापारियों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। सैलजा के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद किसानों को न तो उचित मुआवजा मिल रहा है और न ही उन्हें अपनी फसल मंडियों तक लाने में पर्याप्त सहूलियत दी जा रही है। इसके विपरीत नई-नई शर्तें लागू कर उनकी परेशानियों को और बढ़ाया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की कि वह तुरंत अपनी नीतियों की समीक्षा करे और किसानों, व्यापारियों व मजदूरों को राहत देने के लिए व्यावहारिक समाधान लागू करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो प्रदेश की कृषि और व्यापार व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 8
Total Users : 429178
Total views : 684399

शहर चुनें