September 13, 2026 3:26 am

September 13, 2026 3:26 am

पंचकूला नगर निगम: सुधा भारद्वाज को मिला कांग्रेस का मेयर पद का टिकट

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 18 अप्रैल। पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने सुधा भारद्वाज को पंचकूला नगर निगम के महापौर (मेयर) पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
टिकट की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सुधा भारद्वाज एक अनुभवी और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी को चुनाव में मजबूती मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने कई नामों पर विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप से सुधा भारद्वाज के नाम पर मुहर लगाई। टिकट मिलने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगी।

पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने भी अपनी रणनीति तेज कर दी है। अब मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
कांग्रेस की इस घोषणा के बाद पंचकूला में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है और सभी की नजरें अब आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।

पंचकूला नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधा भारद्वाज को महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

सुधा भारद्वाज मेयर पद की प्रत्याशी विधायक चंद्रमोहन को गुलदस्ता भेंट करते हुए ।

 

सुधा भारद्वाज पंचकूला के सेक्टर-6 की निवासी हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान रखती हैं। वे पहले हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सुधा भारद्वाज का जनसंपर्क मजबूत है और महिलाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है, जिसका लाभ पार्टी को चुनाव में मिल सकता है।

सुधा भारद्वाज के पति संजीव भारद्वाज भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। दोनों लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

टिकट मिलने के बाद सुधा भारद्वाज ने कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पंचकूला के विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगी।

नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजरें चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान पर टिकी हुई हैं।

पंचकूला नगर निकाय चुनाव में मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद एवं आभार — सुधा भारद्वाज

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर टिकट की घोषणा होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि पंचकूला की जनता की सेवा करने का अवसर है।
सुधा भारद्वाज ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ—हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , हरियाणा प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद , प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह , नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा , सांसद कुमारी शैलजा , सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला , सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा , राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा , सांसद वरुण मौलाना , हमारे विधायक चंद्र मोहन , पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी और जिला अध्यक्ष संजय चौहान —जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर मैं पूरी निष्ठा, समर्पण, जोश और ऊर्जा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी। मैं पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरूंगी और पंचकूला मेयर सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने का कार्य करूंगी।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि पंचकूला शहर के विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के अवसरों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच जाएंगी तथा कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाएंगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 6 1
Total Users : 412461
Total views : 662276

शहर चुनें