July 22, 2026 7:41 pm

July 22, 2026 7:41 pm

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

सेक्टर-49 थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर और यामाहा एफजेड बरामद

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2026। चंडीगढ़ पुलिस ने मोटर वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक यामाहा एफजेड शामिल है।
यह कार्रवाई यूटी चंडीगढ़ की महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवरदीप कौर के निर्देशों पर की गई। महिला एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और डीएसपी साउथ गुरजीत कौर की निगरानी में सेक्टर-49 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी हाउस नंबर 1305/10, फेज-11, मोहाली (पंजाब), उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी 12वीं पास है और एसी, फ्रिज आदि की मरम्मत का काम करता है।

शिकायत के आधार पर दर्ज हुई थी ई-एफआईआर
पुलिस के अनुसार, ई-एफआईआर नंबर 000462 दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) और 317(2) के तहत सेक्टर-49 थाना, चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया था।
यह मामला गगन शर्मा पुत्र सत्यवान निवासी मकान नंबर 2219/ई, ब्लॉक नंबर 13, सीएचबी फ्लैट्स, सेक्टर-63, चंडीगढ़ की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल  (ग्रे/ब्लैक रंग) 8 अप्रैल 2026 की शाम 7:50 बजे से रात 10:00 बजे के बीच उनके घर की पार्किंग से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।

जांच के दौरान दो चोरी की बाइक बरामद
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (ब्लैक/ग्रे) और एक अन्य ब्लैक यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल  बरामद की।
दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस स्टेशन के मालखाने में जमा करा दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अन्य वाहन चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस जांच में आरोपी हरविंदर सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले भी वाहन चोरी और चोरी के सामान रखने जैसे मामलों में केस दर्ज हैं।
उसके खिलाफ वर्ष 2019 में थाना सेक्टर-39, चंडीगढ़ में आईपीसी की धारा 411 और 473 के तहत एफआईआर नंबर 338 दर्ज हुई थी। इसके अलावा वर्ष 2023 में थाना खरड़, एसएएस नगर (मोहाली), पंजाब में धारा 379 और 379(B) के तहत एफआईआर नंबर 92 भी दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर और भी खुलासे होने की संभावना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 7 5 4 0 9
Total Users : 375409
Total views : 612282

शहर चुनें