June 15, 2026 5:23 pm

June 15, 2026 5:23 pm

चंडीगढ़ सेक्टर-36 मार्केट में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 25 अप्रैल: शहर के सेक्टर-36 की मुख्य मार्केट में शुक्रवार शाम अचानक बिजली के खंभे और ओवरहेड तारों में शॉर्ट सर्किट होने से हड़कंप मच गया। तारों से उठती भीषण आग की लपटों और तेज धमाकों जैसी आवाजों ने बाजार में मौजूद लोगों और दुकानदारों को दहशत में डाल दिया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

जान-माल का नुकसान नहीं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मार्केट के एक ब्लॉक के पास बिजली की तारों में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। चिंगारियां और पटाखों जैसी आवाजें लगातार सुनाई देती रहीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बिजली आपूर्ति करनी पड़ी बंद
घटना की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को जानकारी दी। एहतियात के तौर पर पूरे सेक्टर की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से काट दी गई। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन बिजली सप्लाई बंद होने और तारों के क्षतिग्रस्त होने के कारण आग पर जल्दी काबू पा लिया गया।

जांच जारी, कारण स्पष्ट नहीं
आग बुझने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच शुरू की। तारों और इंटरकनेक्शन सिस्टम की बारीकी से जांच की गई, लेकिन अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 2 6
Total Users : 344126
Total views : 569514

शहर चुनें