चंडीगढ़ की सड़कों की हालत खस्ता, लोग हो रहे चोटिल
सड़को की हालात को देखकर चंडीगढ़ की सुंदरता पर दाग
बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। विश्व प्रसिद्ध ब्यूटीफूल सिटी के नाम से जाने-जाने वाला चंडीगढ़ इन दिनों अपनी सड़को की बदहाली पर आसु बहा रहा है। शहर की एक भी ऐसी कोई सड़क नही जी टूटी नही हो। विश्व प्रसिद्ध ब्यूटीफूल सिटी में सालाना लाखों पर्यटक व दूसरे प्रदेशों से लोग यहा घूमने आते है। मगर प्रशासन का सड़क सुधार की और कोई ध्यान नही है। सड़को की हालात को देखकर चंडीगढ़ की सुंदरता पर दाग लग रहा है। सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क में इतने गहरे गड्ढे हैं कि लोगों का वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। खस्ता हालत की सड़के लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। गहरे गड्ढों हाने के कारण लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। काफी समय से नागरिक इसे बनाने की मांग भी कर रहे है, पर इस ओर प्रशासन व नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों के लिए यह एक मुसीबत बनी हुई है। चंडीगढ़ की तमाम सड़कें बारिश के बाद और भी बेहाल हो गई। जगह जगह सड़कों पर बडे-बडें गढ्ढे हो गए हैं और इसकी वजह से एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ गया है. ट्रैफिक के लिहाज से व्यस्त मानी जाने वाली सड़के भी बदहाल नजर आ रही हैं। सबसे पहले मध्य मार्ग की बात करते हैं ये चंडीगढ़ की न सिर्फ एक प्रमुख और हैवी ट्रैफिक वाली सड़क है। इस सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह तो सड़क इतनी खराब हो गई है कि ट्रैफिक जाम भी लगने लगा है।
चंडीगढ़ के हर चौक-चौराहे पर सड़क टूटने से बजरी निकली
इंडस्ट्रीयल एरिया चौक के पास सड़क पूरी तरह से ऊबड़ खाबड़ हो गई है। यहां एक बड़े हिस्से में सड़क कई जगह से उधड़ सी गई है। चंडीगढ़ के हर चौक-चौराहे पर सड़क टूटने से बजरी निकल रही है। सड़क से निकली बजरी से दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे है। जीरकपुर से चंडीगढ़ की तरफ फ्लाईओवर उतरते ही बड़े-बड़े गड्ढें जीरकपुर से चंडीगढ़ की तरफ फ्लाईओवर उतरते ही कारों और दूसरे भारी वाहनों का सामना बड़े-बड़े गड्ढों से हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि काफी समय से सड़क खस्ताहाल हैं। लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई और अब बारिश की वजह से हालात बद से बदतर होते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि ये दोनों ही सड़के यूटी प्रशासन के पीडब्ल्यूडी के अधीन आती हैं और ऐसा भी नहीं है कि सरकार को इस बारे में पता नहीं है। यहां सिर्फ यूटी प्रशासन के अधीन आने वाली सड़के ही खस्ताहाल नहीं है। बल्कि नगर निगम के अधीन आने वाली सड़को की भी हालात खराब है। वीआईपी इलाके की सड़कों की हालत भी खराब है। रेलवे स्टेशन वाली सड़क भी छोटे छोटे गड्ढों से भर गई है। बारिश के बाद सड़क की हालत इतनी खस्ता हाल है कि बसें और कारें हिचकोले खा रही हैं। यही हाल एमसीसी की सड़कों का है।
सबसे खस्ता हालात पीजीआई के पास
आरके गर्ग आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि पीयू व पीजीआई की तरफ जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे है। जिसमें पानी भर जाने के बाद यह और भी खतरनाक नजर आ रहा है। सबसे खस्ता हालात पीजीआइ के पास है। सड़क पर बड़े-बड़े गढे बने हुए है। पीजीआई में बाहर से मरीजो को लेकर आने वाली एम्बूलेंस चालक भी इस समस्या से परेशान है। पीजीआइ के पास ट्रैफिक सिग्नल पर सड़क पर एक बड़ा गड्ढा किसी हादसे का इंतजार कर रहा है। प्रशासन व नगर निगम ने सभी सड़को की मुरम्मत करवानी चाहिए।
नगर निगम अधीक्षक अभियंता धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर निगम समय-समय पर उनके एरिया की सड़को की मुरम्मत करवाता रहता है। फिर भी जहा से सड़क टूटने की शिकायत मिलती है, मुरम्मत करवा दी जाती है।









Total Users : 306378
Total views : 515388