September 20, 2026 8:56 am

September 20, 2026 8:56 am

HARYANA NEWS: कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए जारी किया घोषणापत्र, शहरों को ‘ग्रीन व क्लीन’ बनाने का वादा

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। हरियाणा कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया है। इस अवसर पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ, सुविधायुक्त और हरा-भरा शहर बनाने का संकल्प दोहराया।
घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरेंद्र सिंह, गीता भुक्कल, विधायक बीबी बतरा, आफताब अहमद सहित पंचकूला मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और अंबाला मेयर प्रत्याशी कुलविंदर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

‘जनता से सुझाव लेकर तैयार किया गया घोषणापत्र’ – हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह घोषणापत्र जनता से संवाद कर पूरी मेहनत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 11 साल के शासन में शहरों की स्थिति बिगड़ गई है—सड़कें टूटी हैं, सीवरेज जाम है और सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर इसे पूरी ईमानदारी से लागू करेगी।

नगर निगम बने हैं नरक निगम’ – राव नरेंद्र सिंह
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में नगर निगम “नरक निगम” बन गए हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण भाजपा ने 80 प्रतिशत प्रत्याशी बदले हैं। उन्होंने दावा किया कि 10 मई के चुनाव में जनता कांग्रेस को भारी समर्थन देगी।

भ्रष्टाचार खत्म करना पहली प्राथमिकता’ – गीता भुक्कल
गीता भुक्कल ने कहा कि यह घोषणापत्र जनता की राय लेकर तैयार किया गया है और इसमें सबसे अहम वादा शहरी निकायों से भ्रष्टाचार खत्म करना है।

कांग्रेस के प्रमुख वादे
शहर विकास और स्वच्छता
शहरों को “ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी” बनाने का संकल्प
पार्कों व ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण
टूटी सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों का निर्माण
सीवरेज और जल निकासी प्रणाली का सुधार
कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक प्लांट और डोर-टू-डोर कलेक्शन
भ्रष्टाचार और प्रशासन सुधार
नगर निगमों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दावा
टेंडर प्रणाली में पारदर्शिता
प्रॉपर्टी आईडी व एनडीसी प्रक्रिया का सरलीकरण
शिकायतों के लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म
सुरक्षा और नागरिक सुविधाएं
शहरों में CCTV कैमरों का विस्तार
फॉगिंग और मच्छर नियंत्रण के लिए साप्ताहिक अभियान
मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण
स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार
रोजगार और सामाजिक विकास
सफाई कर्मचारियों की भर्ती
ओपन जिम, लाइब्रेरी और शिशुगृह की स्थापना
महिलाओं और युवाओं के लिए सुविधाएं
स्ट्रीट वेंडरों के लिए वेंडिंग ज़ोन
ग्रामीण और शहरी विकास
गांवों को मॉडल गांव बनाने की योजना
हर गांव में सीसीटीवी, सेवा केंद्र और खेल पार्क
झुग्गी बस्तियों के लिए पुनर्वास नीति
सामुदायिक केंद्र, बारात घर और मिनी स्टेडियम का निर्माण

कांग्रेस का नारा
“कांग्रेस का वादा, काम होगा ज्यादा”
“हर घर में विश्वास, हर वार्ड में विकास”
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा शासन में हुए कथित घोटालों की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 7 0 4
Total Users : 416704
Total views : 667847

शहर चुनें