September 20, 2026 11:26 am

September 20, 2026 11:26 am

HARYANA NEWS: BJP महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी: अर्जुन चौटाला

महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बहुमत से पास हो चुका है

अगर बीजेपी नारी सशक्तिकरण करना चाहती है तो उनकी अच्छी शिक्षा पर ध्यान दें और महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल से हटाएं,

महिला आरक्षण को लॉटरी सिस्टम से लाएं, गंदी राजनीति कर जनता को गुमराह न करें

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 27 अप्रैल। सोमवार को महिला आरक्षण बिल के संदर्भ में बुलाए गए विधानसभा सत्र में बीजेपी सरकार द्वारा लाए गए निंदा प्रस्ताव पर बोलते हुए इनेलो के रानिया से विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा बार-बार सिर्फ एक ही बात कही जा रही है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष पास नहीं करवाना चाहता। यह बात कहकर बीजेपी प्रदेश की जनता में सिर्फ भ्रम फैला रही है। जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बहुमत से पास हो चुका है। विपक्ष ने 131 वें संवैधानिक संशोधन को पास होने से रोका है। इसका जिक्र न तो बीजेपी सरकार कर रही है और न ही मीडिया। 2023 में जब महिला आरक्षण दिया गया था तभी यह फैसला भी कर लिया था कि पहले देश में जनगणना होगी उसके बाद महिला आरक्षण लागू किया जाएगा।

बीजेपी सरकार जनता के बीच में एक झूठा नैरेटिव चला रही है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया दरअसल सच्चाई यह है कि बीजेपी महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी। जिसके पास होने के बाद बीजेपी अपनी मनमर्जी से परिसीमन करती। महिला आरक्षण कोटा सिस्टम से आता है। अगर परिसीमन बिल पास हो जाता तो बीजेपी सरकार सीटों का आरक्षण भी अपनी मनमर्जी से करती। यह बीजेपी सरकार की बहुत सोची समझी चाल थी।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ड्रोन दीदी का जोर शोर से जनता में बखान करती है। दो सालों में सिर्फ 36 ड्रोन दीदी ही तैयार कर पाए हैं। हरियाणा में 92 लाख महिलाएं हैं कम से कम 36 हजार ड्रोन दीदी तैयार की जानी चाहिए थी। तब हम मानते कि हरियाणा में नारी सशक्तिकरण आगे बढ़ा है। हम वो दिन देखना चाहते हैं जब हरियाणा की महिलाएं कहें कि हमें लाडो लक्ष्मी योजना नहीं चाहिए। अगर बीजेपी सच में नारी सशक्तिकरण करना चाहती है तो उनकी अच्छी शिक्षा पर ध्यान दें और महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल से हटाएं। महिला आरक्षण को लॉटरी सिस्टम से लाएं। गंदी राजनीति कर जनता को गुमराह न करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 8 3 8
Total Users : 416838
Total views : 668051

शहर चुनें