पंजाब सरकार के जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी ‘आप’ सरकार की ईमानदारी पर स्टैम्प: डॉ सुशील गुप्ता
एक तरफ भाजपा जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है, दूसरी तरफ ‘आप’ की ईमानदार सरकार राजस्व के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है: डॉ. सुशील गुप्ता
कमर्शियल सिलेंडर पर ₹993 बढ़ाकर भाजपा ने जनता की कमर तोड़ी, पंजाब में विकास और ईमानदारी की लहर: डॉ. सुशील गुप्ता
ईमानदार शासन से राजस्व में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है: डॉ सुशील गुप्ता
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 3 मई। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने पंजाब में जीएसटी (GST) कलेक्शन में हुई ऐतिहासिक वृद्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे आम आदमी पार्टी की ‘कट्टर ईमानदारी’ की जीत बताया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह बढ़ोतरी पंजाब सरकार के ईमानदारी पर अपने आप में एक स्टांप है ।अप्रैल 2026 में पंजाब ने 66% की भारी उछाल के साथ 2987 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन कर पूरे देश में नंबर-1 राज्य बनकर इतिहास रच दिया है।
राजस्व में वृद्धि, नीयत की सफाई का प्रमाण
डॉ. सुशील गुप्ता ने जारी बयान में कहा, “पंजाब की यह उपलब्धि साबित करती है कि जब सरकार की नीयत साफ हो और नेतृत्व ईमानदार हो, तो खजाना अपने आप भरता है। बिना कोई नया टैक्स लगाए और बिना जनता पर बोझ डाले इतना बड़ा उछाल आना यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसकर कैसे व्यवस्था को बदला जा सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और पूरी टीम इसके लिए बधाई की पात्र है।”
महंगाई पर भाजपा को घेरा
भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी की सरकारें जनता को राहत दे रही हैं, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा, “हाल ही में केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगभग ₹1000 की भारी बढ़ोतरी कर जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है। भाजपा सरकार केवल जनता को लूटने और परेशान करने की नीति पर काम कर रही है।”
जनता में भविष्य को लेकर भय
डॉ. सुशील गुप्ता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण देश का आम नागरिक डरा हुआ है। उन्होंने कहा, “जिस तरह सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे जनता में यह भय व्याप्त है कि भविष्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी भारी वृद्धि हो सकती है। भाजपा की नीतियां केवल बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता जनता का कल्याण और पारदर्शी शासन है।”
डॉ. गुप्ता ने अंत में कहा कि पंजाब का यह ‘सफलता का मॉडल’ पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा है और आने वाले समय में हरियाणा समेत पूरे देश की जनता इस ईमानदारी की राजनीति को ही चुनेगी।











Total Users : 309829
Total views : 520658