July 14, 2026 11:26 am

July 14, 2026 11:26 am

पंचकूला को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित बनाने के लिए AAP का ’16 गारंटी वाला कार्ड’ जारी; डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा के कुशासन में ‘घोटालों का अड्डा’ बना पंचकूला नगर निगम, अब जनता करेगी हिसाब: डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा-कांग्रेस ने पंचकूला को भ्रष्टाचार का केंद्र बनाया: डॉ सुशील गुप्ता

मेयर उम्मीदवार राजेश मनोचा और सभी वार्ड प्रत्याशियों के साथ पंचकूला के नवनिर्माण का संकल्प: डॉ सुशील गुप्ता

7 मई को पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, संजय सिंह भरेंगे हुंकार, विशाल जनसभा का न्योता:डॉ सुशील गुप्ता

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चण्डीगढ़/पंचकूला, 5 मई। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी का ’16 सूत्रीय गारंटी घोषणापत्र’ जारी किया।

डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ये केवल चुनावी वादे नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की वह गारंटियाँ हैं, जिन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने पंचकूला के लिए आम आदमी पार्टी की 16 गारंटियाँ जारी करते हुए कहा कि यह सिर्फ वादे नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही का संकल्प है:
1. भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर तुरंत एक्शन
2. Door-step Municipal Services शुरू करना
3. ठेकेदारों को गुणवत्ता के आधार पर भुगतान
4. त्वरित कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर
5. हर वार्ड में हेल्पलाइन ऑफिस
6. घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था
7. प्रॉपर्टी आईडी और पहचान प्रक्रिया आसान
8. हर डिस्पेंसरी में आपातकालीन सेवाएं
9. मजबूत और टिकाऊ सड़कें
10. बारिश में जलभराव की समस्या खत्म
11. आवारा पशु मुक्त पंचकूला
12. पार्किंग शुल्क मुक्त शहर
13. स्वच्छ और कूड़ा मुक्त पंचकूला
14. माता मनसा देवी मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यकरण
15. VIP संस्कृति समाप्त
16. EV ट्रांसपोर्ट सेवा की शुरुआत

भाजपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार:
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने सत्ताधारी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “पिछले वर्षों में पंचकूला नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। सड़कों के निर्माण से लेकर बैंक फ्रॉड और टेंडर आवंटन तक, हर जगह घोटाला हुआ है।” उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों को ‘वंशवाद की जननी’ बताते हुए कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही आम घरों के युवाओं को नेतृत्व का मौका दे रही है।

7 मई की महारैली का आह्वान:
डॉ. गुप्ता ने पंचकूला वासियों को 7 मई को सैक्टर-16 मे अग्रवाल भवन के पास होने वाली विशाल जनसभा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस जनसभा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और हरपाल चीमा जैसे दिग्गज नेता शिरकत करेंगे और पंचकूला के बदलाव का रोडमैप साझा करेंगे।

बदलाव की अपील:
अंत में, डॉ. सुशील गुप्ता ने मेयर पद के उम्मीदवार राजेश मनोचा और सभी वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, *”यह चुनाव केवल पार्षद या मेयर चुनने का नहीं, बल्कि पंचकूला के सिस्टम को बदलने का चुनाव है। एक मौका केजरीवाल को दें, हम पंचकूला की तस्वीर बदल देंगे।”

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 8 2 5
Total Users : 368825
Total views : 603196

शहर चुनें