November 28, 2026 12:12 am

November 28, 2026 12:12 am

मदर्स डे पर BRG धावकों और साइक्लिस्टों का शानदार प्रदर्शन, देशभर में लहराया बहादुरगढ़ का परचम

गुरुग्राम से शिमला तक BRG का दबदबा कायम, 22 पदक जीतकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान

दिनेश जांगड़ा और संदीप रोज्झवाल ने ओपन कैटेगरी में लहराया परचम, BRG का दबदबा कायम
बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 10 मई। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के खिलाड़ियों ने रनिंग और साइक्लिंग दोनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहादुरगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया। गुरुग्राम हाफ मैराथन, शिमला मशोबरा मैराथन 2026 और BRG साइक्लिंग राइड में खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, अनुशासन और मेहनत का बेहतरीन परिचय दिया।
गुरुग्राम हाफ मैराथन में BRG खिलाड़ियों ने विभिन्न दूरी और आयु वर्गों में कुल 22 पोजीशन हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। हजारों धावकों के बीच BRG खिलाड़ियों का जोश, टीम स्पिरिट और अनुशासन पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर ने 10 किमी दौड़ में पेसर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने धावकों को लक्ष्य समय में दौड़ पूरी कराने के लिए लगातार प्रेरित किया और पूरे मार्ग में उनका उत्साहवर्धन करते रहे। उनके मार्गदर्शन और ऊर्जा से कई धावकों ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में दिनेश जांगड़ा ने 21 किमी ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं संदीप रोज्झवाल ने 10 किमी ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर BRG का दबदबा कायम रखा।

इसके अलावा इकलाश ने 21 किमी आयु वर्ग 30+ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रीति ने 10 किमी आयु वर्ग 30+ में प्रथम स्थान हासिल किया।
किरण नरूला ने 5 किमी आयु वर्ग 30+ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अभिमन्यु हुड्डा ने 5 किमी अंडर-18 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
रोहतास कुमार ने 10 किमी आयु वर्ग 45+ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संजू सैनी ने 5 किमी अंडर-18 वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया।
सोनपाल सिंह ने 21 किमी आयु वर्ग 30+ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
राजेश कुमार ने 5 किमी आयु वर्ग 45+ में प्रथम स्थान हासिल किया।
धर्मवीर ने 5 किमी आयु वर्ग 45+ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ब्रह्म प्रकाश मान ने 21 किमी 55+ वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
संतोष बंसल ने 10 किमी महिला 55+ वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।
नरेंद्र सिंह ने 5 किमी 55+ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चंदन ने 5 किमी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा सुदीप सिंह, बसंत सिंह, उरिरेई देवी, राजेश रघुवंशी, आशुतोष कुमार सिंह, रोहित कुमार, योगिता और अरुण विजारण ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर BRG परिवार का मान बढ़ाया।

वहीं दूसरी ओर शिमला मशोबरा मैराथन 2026 में भी BRG धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। कठिन पहाड़ी ट्रैक और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच गुलाब सिंह ने 42 किमी मैराथन में आयु वर्ग 41-50 में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि अपने नाम की।
राजपाल ने 10 किमी दौड़ में आयु वर्ग 41-50 में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तेजस राज सिंह ने 10 किमी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर BRG परिवार का गौरव बढ़ाया।
इसी क्रम में जाने-माने अल्ट्रारनर परवीन कुमार सांगवान की अध्यक्षता में BRG साइक्लिंग ग्रुप ने रविवार को 100 किमी साइक्लिंग राइड आयोजित की। इस राइड में जैदेव राठी, जितेंद्र और नितिन अत्री ने सफलतापूर्वक 100 किमी दूरी पूरी कर फिटनेस के प्रति अपना जुनून दिखाया। BRG सदस्यों ने रविवार की इस शानदार राइड का भरपूर आनंद उठाते हुए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) को खेल भावना, फिटनेस जागरूकता और बड़ी संख्या में सक्रिय सहभागिता के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान पूरे BRG परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बना।
बीआरजी सदस्यों ने कहा कि BRG आज केवल एक रनिंग ग्रुप नहीं बल्कि फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला एक मजबूत सामाजिक आंदोलन बन चुका है। लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में BRG धावकों और साइक्लिस्टों का शानदार प्रदर्शन बहादुरगढ़ के युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरित कर रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 3 6 3 8
Total Users : 463638
Total views : 732430

शहर चुनें