August 28, 2026 10:20 am

August 28, 2026 10:20 am

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, बोले- ईंधन बचत के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाना जरूरी

चंडीगढ़, 15 मई। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत की अपील का असर अब नेताओं के सफर में भी दिखाई देने लगा है। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar शुक्रवार को शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह आगे भी दिल्ली से बाहर यात्रा के दौरान अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की कोशिश करेंगे।

मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने को लेकर किए गए आह्वान का वह स्वयं हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय में भी ऐसी योजना तैयार की जा रही है, जिससे सरकारी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल हो। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की गाड़ियां कम चलेंगी, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ईंधन के रूप में देश का बड़ा पैसा विदेशों में जाता है और इसे बचाना राष्ट्रहित का बड़ा कार्य है। इसके लिए हर नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है। मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें पैदल चलने में भी कोई परेशानी नहीं है, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते कुछ जरूरी गाड़ियां साथ रखनी पड़ती हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम की है और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी इसी दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री धीरे-धीरे ईवी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है और चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार भी किया जा रहा है। आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल वाहनों की संख्या स्वतः कम हो जाएगी।
मनोहर लाल ने भरोसा दिलाया कि ईवी चार्जिंग के लिए बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में लगातार विद्युत उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।

निकाय चुनाव परिणाम पर बीजेपी को दी बधाई
हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि वह जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा लगातार निकाय चुनावों में मजबूत हुई है। हरियाणा ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि अब कांग्रेस का नाम सुनते ही लोग दूर भागने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और पारदर्शिता के साथ काम हुआ है, इसलिए जनता लगातार भाजपा का समर्थन कर रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ली चुटकी
पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda पर टिप्पणी करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हुड्डा साहब को अब संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां हुड्डा का नाम रहेगा, वहां कांग्रेस को फायदा नहीं मिलेगा।
मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी पीढ़ी के रिटायर होने के बाद ही नई पीढ़ी को मौका मिलेगा और तभी विपक्ष मजबूत हो सकेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संतुलन जरूरी होता है, क्योंकि विपक्ष सरकार की कमियों को उजागर करने का काम करता है।

पंजाब में बीजेपी की जीत का दावा
पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन को बड़ी जीत बताते हुए मनोहर लाल ने कहा कि अब पार्टी की अगली नजर पंजाब पर है और आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा जीत हासिल करेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 3
Total Users : 399363
Total views : 644633

शहर चुनें