October 13, 2026 6:05 pm

October 13, 2026 6:05 pm

ZIRKPUR NEWS: BJP प्रत्याशी सीमा धीमान का वार्ड-6 में जनसंपर्क अभियान तेज, विकास के मुद्दों पर मांगे वोट

हवन के साथ अभियान की शुरुआत, क्षेत्रवासियों ने दिया भरपूर समर्थन

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
जीरकपुर/ढकोली, 17 मई 2026। वार्ड नंबर-6 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा धीमान पत्नी राजेश कुमार (डिंपल), निवासी ममता एन्क्लेव ढकोली, ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए रविवार सुबह अपने चुनाव कार्यालय में हवन का आयोजन करवाया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लेकर सीमा धीमान के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनप्रीत बन्नी संधू, हरेंद्र मलिक एमसी (पंचकूला), सुल्तान प्रधान, मामचंद धीमान, स्वराज सिंह गोसाईं, दीपक बहल, केशव गिरी, बलवंत कंबोज, विशाल धवन, भूषण शर्मा, ईश्वर सिंह राव तथा समाज सेविका जसप्रीत कौर विशेष रूप से मौजूद रहे।
हवन के उपरांत क्षेत्रवासियों के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी सीमा धीमान को अपना समर्थन दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सीमा धीमान ने वार्ड के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली के खंभों की अंडरग्राउंड वायरिंग करवाई जाएगी, बस स्टॉप की सुविधा विकसित की जाएगी तथा साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड की अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सीमा धीमान ने कहा, “मेरा लक्ष्य वार्ड के हर घर तक विकास पहुंचाना है। पानी, सड़क और सुरक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
जनसंपर्क के दौरान लोगों का बढ़ता समर्थन और उत्साह भाजपा उम्मीदवार सीमा धीमान के चुनाव अभियान को मजबूती देता नजर आया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 4 1
Total Users : 429641
Total views : 685060

शहर चुनें