May 23, 2026 3:45 pm

May 23, 2026 3:45 pm

पंचकूला में बिना नंबर प्लेट, हवाबाजी भरे स्लोगन और दस्तावेजों के बिना दौड़ रही बाइक जब्त,

32,500 का भारी चालान काटकर वाहन किया इंपाउंड
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
पंचकूला/बरवाला/ 22 मई : जिला पंचकूला की ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने और लापरवाह वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बरवाला क्षेत्र के जलौली टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट चल रही एक बाइक को पकड़ा और मौके पर ही भारी चालान करते हुए वाहन को इंपाउंड कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सुरजपुर ट्रैफिक पुलिस टीम जलौली टोल प्लाजा के पास नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी और उसकी जगह अलग-अलग स्टीकर लगाए गए थे। इतना ही नहीं, बाइक पर हवाबाजी और दिखावे से जुड़े स्लोगन भी लिखे हुए थे, जो यातायात नियमों के विपरीत पाए गए। जब पुलिस ने चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक का 32,500 का चालान काटा और वाहन को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर बिना नंबर प्लेट, अवैध स्टीकर, फर्जी पहचान और नियमों के विरुद्ध लिखावट वाले वाहनों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जाएगी।

सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे वाहनों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों पर हवाबाजी, दिखावे या भड़काऊ स्लोगन व अवैध स्टीकर न लगवाएं, सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें और यातायात नियमों की पूरी तरह पालना करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 3 5 7
Total Users : 323357
Total views : 539993

शहर चुनें