June 5, 2026 4:33 am

June 5, 2026 4:33 am

MOHALI NEWS: स्थानीय निकाय चुनाव; 166 वार्डों में 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 4,80,781 मतदाता

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

498 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने एस.ओ.ई. फेज-3बी1 स्थित डिस्पैच सेंटर का किया दौरा

सभी बूथों पर सी सी टी वी निगरानी, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध
रमेश गोयत
मोहाली, 25 मई: जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 4,80,781 मतदाता कल 166 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में बनाए गए 498 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। मतदान सुबह 8:00 बजे शुरू होगा और शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2,48,415 पुरुष मतदाता, 2,32,340 महिला मतदाता तथा 26 अन्य मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम मोहाली के 50 वार्डों में 227 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां 90,505 पुरुष, 84,844 महिला तथा 8 अन्य मतदाता 184 पोलिंग बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नगर परिषद जीरकपुर में 31 वार्डों से 124 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 70,226 पुरुष, 66,191 महिला तथा 8 अन्य मतदाता 128 पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे।

नगर परिषद डेराबस्सी में 18 वार्डों से 79 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि एक उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। यहां 26,888 पुरुष, 24,564 महिला तथा 5 अन्य मतदाता 51 पोलिंग बूथों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
इसी प्रकार नगर परिषद नया गांव के 21 वार्डों में 87 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां 23,717 पुरुष, 21,266 महिला तथा एक अन्य मतदाता 51 पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे।

लालड़ू नगर परिषद के 16 वार्डों में 61 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एक उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। यहां 16,031 पुरुष, 14,360 महिला तथा 3 अन्य मतदाता 33 पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे।

कुराली नगर परिषद के 17 वार्डों में 77 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां 13,332 पुरुष तथा 14,070 महिला मतदाता 33 पोलिंग बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसी प्रकार बनूड़ नगर परिषद के 13 वार्डों में 40 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां 7,716 पुरुष, 7,045 महिला तथा एक अन्य मतदाता 18 पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे।

जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी  सोनम चौधरी के साथ स्कूल ऑफ एमिनेंस, फेज-3बी1, मोहाली स्थित डिस्पैच सेंटर का दौरा कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग, पंजाब के निर्देशों के अनुसार सभी पोलिंग बूथों पर सी सी टी वी निगरानी की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि कुल 498 पोलिंग बूथों में से 66 पोलिंग स्थानों को संवेदनशील तथा 181 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

मतदाताओं, विशेषकर बुजुर्गों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए वे सुबह जल्दी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचें। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर छाया तथा पेयजल की उचित व्यवस्था की गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने सभी उम्मीदवारों से भी अपील की कि राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न करवाने में सहयोग दें।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 6 6
Total Users : 333266
Total views : 554035

शहर चुनें