बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
मोहाली, 26 मई: डिप्टी कमिश्नर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने जानकारी दी कि जिले में आज संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।
उन्होंने बताया कि आज नगर निगम मोहाली तथा नगर परिषदों ज़ीरकपुर, डेराबस्सी, बनूड़, लालड़ू, कुराली और नया गांव में मतदान कराया गया। सभी स्थानों पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर परिषद कुराली में 64.27 प्रतिशत, बनूड़ में 72.86 प्रतिशत, नया गांव में 58.23 प्रतिशत तथा लालड़ू में 69.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं नगर निगम मोहाली, डेराबस्सी और ज़ीरकपुर के मतदान प्रतिशत के आंकड़े अभी संकलित किए जा रहे हैं।
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनीप सिंह हंस स्वयं मैदान में मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूरे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।













Total Users : 376037
Total views : 613038