October 14, 2026 1:30 am

October 14, 2026 1:30 am

युवा सम्मेलन को लेकर इनेलो ने जिला प्रभारी किए नियुक्त, 15 जनवरी से शुरू होंगी जिला स्तरीय बैठके

चंडीगढ़, 8 जनवरी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने 6 फरवरी को जींद जिले के नरवाना में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह सम्मेलन युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इनेलो के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला 15 जनवरी से जिला स्तरीय बैठकों की शुरुआत करेंगे, जो 5 फरवरी तक चलेंगी। इस दौरान कर्ण चौटाला प्रदेश के सभी 23 जिलों में जाकर युवाओं से संवाद करेंगे और उन्हें 6 फरवरी को होने वाले युवा सम्मेलन के लिए आमंत्रित करेंगे।
जिला प्रभारियों की सूची इस प्रकार है :
डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल – महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी
रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला – सिरसा व फतेहाबाद
प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह – हिसार, भिवानी, हांसी व दादरी
युवा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सुरजीत संधू – कुरुक्षेत्र व करनाल
प्रदेश महासचिव प्रदीप गिल – जींद, कैथल व सोनीपत
ताहिर हुसैन – मेवात व पलवल
अनिल हुड्डा व भूपेंद्र राठी – रोहतक व झज्जर
युवा विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर बलियावास व सोनू ठाकरान – गुरुग्राम व फरीदाबाद
गुरजिंद्र संधू – पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह युवा सम्मेलन प्रदेश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 2 6
Total Users : 429726
Total views : 685182

शहर चुनें