August 30, 2026 3:49 pm

August 30, 2026 3:49 pm

MOHALI: ज़ीरकपुर में गुरु साहिबानों के अपमान पर भाजपा का विरोध, आतिशी मार्लेना का पुतला फूंका

ज़ीरकपुर, 8 जनवरी: ज़ीरकपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी मार्लेना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशी मार्लेना का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन गुरु साहिबानों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर आप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने की। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह ललपुरा, पंजाब प्रदेश सचिव संजीव खन्ना और जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सिख समुदाय की धार्मिक आस्था और गुरु साहिबानों की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजीव खन्ना और संजीव वशिष्ठ ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी केवल वोटों के लिए गुरु और पीर-फकीर को याद करती है, लेकिन जब स्वार्थ पूरा हो जाता है तो उनके नेता गुरु साहिबानों की गरिमा के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से नहीं चूकते।
भाजपा नेताओं ने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर से मांग की कि आतिशी मार्लेना तब तक विधानसभा में प्रवेश न करें जब तक वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगतीं।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष इकबाल सिंह ललपुरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा गुरु साहिबानों के प्रति की गई भाषा निंदनीय है और यह मुद्दा केवल भाजपा का नहीं, बल्कि पंजाब के किसी भी व्यक्ति के लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में गुरदर्शन सैनी, मनप्रीत बन्नी संधू, एसएमएस संधू, रविंदर राणा, पवन धीमान, सतपाल बंसल, सुधीर कांटीवाल, मुकेश शर्मा, राधे श्याम, गणेश शर्मा, रविंदर वैष्णव सहित कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 1 1 3 7
Total Users : 401137
Total views : 647038

शहर चुनें