रमेश गोयत
चंडीगढ़, 22 जुलाई। चंडीगढ़ प्रशासन के कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन के प्रशासन में कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न अधिकारियों के विभागों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस की ओर से सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किए गए।

जारी आदेशों के अनुसार, हरप्रीत सिंह सूदन, आईएएस को सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव, चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन, एससी, बीसी एवं अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन तथा नगर निगम, चंडीगढ़ के विशेष आयुक्त (स्पेशल कमिश्नर) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन विभागों का कार्यभार पहले संभाल रहीं अनुराधा एस. चगती, सीएसएस तथा प्रदीप कुमार, आईएएस को संबंधित जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
वहीं, अनुराधा एस. चगती, सीएसएस को उनके मौजूदा कार्यभार के अतिरिक्त श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी के साथ दिप्रवा लाकड़ा, आईएएस को इस विभाग के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, यह प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था विभागों के सुचारु संचालन और कार्यों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।











Total Users : 375682
Total views : 612615