August 8, 2026 7:28 pm

August 8, 2026 7:28 pm

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां, बंतो कटारिया बनीं चेयरपर्सन और रेनू डबला वाइस-चेयरपर्सन

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 8 अगस्त 2026। हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में चेयरपर्सन और वाइस-चेयरपर्सन की नियुक्ति कर दी है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की ओर से 8 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार बंतो कटारिया, पंचकूला को आयोग का चेयरपर्सन तथा  रेनू डबला को वाइस-चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल द्वारा हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम, 2018 की धारा 3 की उपधारा (2) के खंड (a) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।
बंतो कटारिया को आयोग की जिम्मेदारी
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि बंतो कटारिया, पंचकूला हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन होंगी। वहीं रेनू डबला को आयोग की वाइस-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोनों नियुक्तियों के नियम एवं शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। अधिसूचना में कहा गया है कि इन नियुक्तियों पर पूर्व में की गई ऐसी नियुक्तियों के लिए लागू मौजूदा प्रावधानों के अनुसार नियम एवं शर्तें निर्धारित की जाएंगी।

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में आयोग की अहम भूमिका
हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों, हितों और कल्याण से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयोग का उद्देश्य अनुसूचित जाति के लोगों के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके साथ होने वाले भेदभाव एवं अन्याय से संबंधित मामलों पर कार्रवाई करना है।
नई नियुक्तियों के बाद आयोग को अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मामलों में और अधिक सक्रियता के साथ काम करने की उम्मीद है। आयोग के समक्ष आने वाली शिकायतों, अधिकारों के उल्लंघन और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर भी नई टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

8 अगस्त को जारी हुई अधिसूचना
यह अधिसूचना हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा द्वारा जारी की गई है। अधिसूचना संख्या 28/03/2026-2SW है और इसे चंडीगढ़ से 8 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

पंचकूला से जुड़ा महत्वपूर्ण पद
बंतो कटारिया का संबंध पंचकूला से है, पूर्व केंद्रीय मंत्री करतनलाल कटारिया कीधर्मपत्नी , एवम पंचकूला के एसडीएस कटारिया की मादा जी है। उन्हें राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण आयोग की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पंचकूला का नाम भी इस नियुक्ति के साथ प्रमुखता से जुड़ा है। अब आयोग की नई चेयरपर्सन और वाइस-चेयरपर्सन के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों पर आगे की कार्रवाई और आयोग की गतिविधियों पर नजर रहेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 5 2 5 0
Total Users : 385250
Total views : 625752

शहर चुनें