August 5, 2026 11:37 pm

August 5, 2026 11:37 pm

पर्व लोहड़ी सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया

बाढ़ के बावजूद धान खरीद के सफल सीजन पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सराहना, ई-केवाईसी बढ़ाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 9 जनवरी: फसल कटाई का प्रतीक और पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा पर्व लोहड़ी सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समारोह में शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत लोहड़ी की पवित्र आग प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद पारंपरिक संगीत और लोक नृत्यों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। कर्मचारियों ने लोक गीत गाए और लोहड़ी के चारों ओर नृत्य करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान रेवड़ी, गजक और मूंगफली का वितरण भी किया गया।
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि लोहड़ी पंजाबी संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्दी के अंत और नई फसल के आगमन का प्रतीक है। यह पर्व भाईचारे, साझेदारी और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का संबंध पंजाब के लोक नायक दुल्ला भट्टी से भी है, जिन्होंने बेटियों की रक्षा और सम्मान के लिए अहम भूमिका निभाई।


इससे पहले मंत्री ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बाढ़ जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद राज्य में धान की खरीद को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभाग के अधिकारियों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ मिलता रहे, इसके लिए अधिक से अधिक लोगों का ई-केवाईसी करवाने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राहुल तिवारी, निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों, अतिरिक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति डॉ. अंजुमन भास्कर, अजयवीर सिंह सराओ तथा जीएम वित्त सर्वेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 3 2 5
Total Users : 383325
Total views : 623019

शहर चुनें