August 27, 2026 5:34 am

August 27, 2026 5:34 am

पानीपत में CBI की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते असिस्टेंट DGFT गिरफ्तार

पानीपत, 19 अगस्त। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के पानीपत में रिश्वतखोरी के एक मामले में संयुक्त महानिदेशालय विदेश व्यापार (DGFT) कार्यालय के सहायक महानिदेशक (Assistant DGFT) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक निर्यातक के मामले से जुड़ी फाइल की कमियां दूर करने और उसे आगे की प्रक्रिया में भेजने के लिए शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
CBI के अनुसार, मामले में 19 अगस्त 2026 को आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके क्लाइंट की एक्सपोर्ट प्रमोशन कैपिटल गुड्स (EPCG) ऑथराइजेशन से संबंधित फाइल में आई कमियों को दूर करने और फाइल को प्रोसेस करने के एवज में पानीपत स्थित संयुक्त DGFT कार्यालय में तैनात सहायक DGFT ने 30 हजार रुपये की मांग की।
30 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाया। निर्धारित योजना के तहत 19 अगस्त को कार्रवाई करते हुए CBI की टीम ने आरोपी सरकारी कर्मचारी को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए पकड़ लिया।
CBI की इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में भी हड़कंप मच गया। एजेंसी अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
घर और कार्यालय में तलाशी
गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम आरोपी अधिकारी के आवास और कार्यालय परिसर में तलाशी ले रही है। तलाशी के दौरान मामले से संबंधित दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
CBI के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पंचकूला स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
मामले में जांच जारी है। एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की मांग और लेन-देन से संबंधित कोई अन्य व्यक्ति या मामला इस प्रकरण से जुड़ा है या नहीं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 8 7 2 6
Total Users : 398726
Total views : 643668

शहर चुनें