July 13, 2026 8:42 am

July 13, 2026 8:42 am

WPL 2026: सोफी डिवाइन के ऑलराउंड शो से गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हराया

नवी मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने रोमांचक मैच में तीन बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स को चार रन से शिकस्त देकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला रविवार, 11 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया।
मैच की हीरो रहीं न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। डिवाइन को उनके ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
डिवाइन की विस्फोटक पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 209 रन बनाए। सोफी डिवाइन ने केवल 42 गेंदों में 95 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और एक ही ओवर में 32 रन बटोर कर WPL इतिहास का सबसे महंगा ओवर भी बनवाया। डिवाइन दुर्भाग्यवश अपने शतक से सिर्फ 5 रन दूर रह गईं।
कप्तान एशले गार्डनर ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इन दोनों पारियों की बदौलत गुजरात जायंट्स WPL के अब तक के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

नंदनी शर्मा का ऐतिहासिक प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चंडीगढ़ की 24 वर्षीय युवा मीडियम पेसर नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपना पहला पांच विकेट हॉल लिया। खास बात यह रही कि नंदनी ने पारी की आखिरी तीन गेंदों पर हैट्रिक भी ली। इसके साथ ही वह WPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाली पहली अनकैप्ड गेंदबाज और कुल मिलाकर चौथी गेंदबाज बन गईं। इससे पहले यह कारनामा इस्सी वोंग, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस कर चुकी हैं।
आखिरी ओवर में पलटा मैच
209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने जोरदार संघर्ष किया। लिजेल ली (54 गेंदों में 85 रन) और लॉरा वोल्वार्ड्ट (38 गेंदों में 77 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन अंत में टीम लक्ष्य से चूक गई।
मैच का निर्णायक मोड़ तब आया जब आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आईं सोफी डिवाइन ने दिल्ली को जीत के लिए जरूरी 7 रन नहीं बनाने दिए और सिर्फ 2 रन खर्च किए। जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 205/5 रन ही बना सकी और सीजन की लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।
संक्षिप्त स्कोर
गुजरात जायंट्स: 209/10 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 205/5 (20 ओवर)

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 7 0 4 6
Total Users : 367046
Total views : 600804

शहर चुनें