October 12, 2026 1:28 pm

October 12, 2026 1:28 pm

गुरुग्राम एसीबी की कार्रवाई: दो गृह रक्षी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

गुरुग्राम, 14 जनवरी 2026: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गृह रक्षियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश, गृह रक्षी थाना सदर महेंद्रगढ़ और राकेश, गृह रक्षी कार्यालय गृह रक्षी विभाग नारनौल के रूप में हुई है।
एसीबी गुरुग्राम थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 02/14.01.2026 के तहत धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।
एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता स्वयं भी एक गृह रक्षी है और थाना सदर महेंद्रगढ़ में तैनात है। गृह रक्षियों की ड्यूटी प्रत्येक तीन माह बाद पुनः लगाए जाने की प्रक्रिया होती है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता पहले ही 4,000 रुपये आरोपी सतीश को दे चुका था, जबकि शेष 2,000 रुपये की मांग लगातार की जा रही थी।
शिकायत मिलने पर एसीबी गुरुग्राम की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देकर आरोपियों के पास भेजा। जैसे ही आरोपी सतीश ने 2,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसीबी हरियाणा ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की हेल्पलाइन 1064 या 1800-180-2022 पर दें

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 3
Total Users : 429163
Total views : 684377

शहर चुनें