September 19, 2026 11:36 pm

September 19, 2026 11:36 pm

पंचकूला–अंबाला–सोनीपत नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने गठित की जिला स्तरीय चुनाव समितियां

नगर निगम चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी कांग्रेस, जीत सुनिश्चित – राव नरेंद्र सिंह
चंडीगढ़/पंचकूला, 14 जनवरी 2026: हरियाणा में वर्ष 2026 में होने वाले अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूत करते हुए कांग्रेस ने इन तीनों नगर निगमों के लिए जिला स्तरीय विशेष चुनाव समितियों का गठन किया है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव पूरे दमखम और अनुशासन के साथ लड़ेगी। जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस, व्यावहारिक और जमीनी रणनीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गठित चुनाव समितियां संगठनात्मक समन्वय, चुनावी तैयारियों, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को प्रभावी ढंग से संपन्न कराएंगी।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, विकास के स्पष्ट एजेंडे और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर चुनावी मैदान में उतरेगी। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक सशक्त करेगी और समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा के रवैये से जनता त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर, अनुशासित तरीके से चुनाव लड़ेंगे और नगर निगम चुनावों में विजय का परचम लहराएंगे।
जिला स्तरीय चुनाव समितियां इस प्रकार हैं:
पंचकूला नगर निगम चुनाव समिति:
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
सांसद वरुण चौधरी,
विधायक चंद्रमोहन,
जिला अध्यक्ष संजय चौहान।
अंबाला नगर निगम चुनाव समिति:
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
सांसद वरुण चौधरी,
विधायक निर्मल सिंह,
चेतन चौहान (एआईसीसी सचिव),
जिला अध्यक्ष (शहरी) पवन अग्रवाल,
जिला अध्यक्ष (कैंट) परविंदर पाल सिंह,
जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) दुष्यंत चौहान।
सोनीपत नगर निगम चुनाव समिति:
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी,
जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संजीव कुमार दहिया,
जिला अध्यक्ष (शहरी) कमल दीवान,
पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार,
पूर्व विधायक जयवीर सिंह बाल्मीकि,
जय भगवान अंतिल।
प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि सभी नियुक्त सदस्य पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर नगर निगम चुनावों में जनता का विश्वास जीतने में सफल होगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 6
Total Users : 416416
Total views : 667493

शहर चुनें