September 21, 2026 3:59 am

September 21, 2026 3:59 am

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के नव-नियुक्त सदस्य को दिलाई शपथ

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज स्थानीय निकाय भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में आयोजित समारोह के दौरान पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के नव-नियुक्त सदस्य रवि कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने के उपरांत रवि कुमार ने कहा कि वे अपनी योग्यता, निष्ठा, समर्पण और सौहार्दपूर्ण दृष्टिकोण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा आयोग के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के अध्यक्ष विश्वजीत खन्ना, बिजली विभाग के सचिव बसंत गर्ग (आईएएस), अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं रवि कुमार के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 1
Total Users : 417351
Total views : 668730

शहर चुनें