April 6, 2026 3:18 am

April 6, 2026 3:18 am

सेवा, संस्कार और समर्पण की मिसाल: बरवाला में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं स्किल सेंटर का शुभारंभ

“युवाओं के भविष्य को मिले पंख, फ्री कंप्यूटर स्किल सेंटर शुरू”

पंचकूला (बरवाला), 14 जनवरी 2026: सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बुधवार को पंचकूला के बरवाला क्षेत्र में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं स्किल सेंटर का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन अग्रवाल समाज के प्रमुख समाजसेवी  बृज लाल ने, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के चेयरमैन  ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2006 में उनके सुपुत्र स्वर्गीय अश्वनी गुप्ता की स्मृति में की गई थी, जिनका एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित कर रहा है, जिनमें निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर, रक्तदान शिविर, बैडमिंटन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं।


ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान तकनीक-प्रधान युग में कंप्यूटर ज्ञान हर क्षेत्र की मूल आवश्यकता बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने इस निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं स्किल सेंटर की शुरुआत की है। इस केंद्र में 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश लेकर आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बना सकेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि सेंटर में विद्यार्थियों को 3 माह, 6 माह तथा 1 वर्ष अवधि के विभिन्न कोर्स पूर्णतः निःशुल्क कराए जाएंगे। इनमें बेसिक व एडवांस एमएस ऑफिस स्किल्स, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, डेटा एंट्री मैनेजमेंट, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज सहित अन्य तकनीकी प्रशिक्षण शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष रुचि गोयल, सुमित गोयल, राजेश गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष बतों कटारिया, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद हरेन्द्र मलिक, हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बी.बी. सिंगल, समाजसेवी कैलाश मित्तल, ओम सिंह सरपंच बरवाला, मंडल अध्यक्ष धमेंद्र संधु, डी.पी. सिंगल, राकेश गोयल, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे इस निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 4 4
Total Users : 291344
Total views : 493640

शहर चुनें