October 13, 2026 11:54 pm

October 13, 2026 11:54 pm

WPL 2026: RCB की हैट्रिक जीत, गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराकर बनी टेबल टॉपर

नवी मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए गुजरात जायंट्स को 32 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ RCB ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावर-प्ले में ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद राधा यादव ने मोर्चा संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। राधा ने 42 गेंदों में 66 रन बनाए, जो उनका WPL करियर का पहला अर्धशतक रहा। उन्होंने ऋचा घोष के साथ पांचवें विकेट के लिए 105 रनों की अहम साझेदारी की। ऋचा घोष ने 28 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि नादिन डी क्लर्क ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली। RCB ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए।
गुजरात जायंट्स की ओर से सोफी डिवाइन और काश्वी गौतम सबसे सफल गेंदबाज रहीं। सोफी डिवाइन ने 31 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि काश्वी गौतम ने 42 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी के लिए राधा यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने शुरुआती तीन ओवर में 32 रन बना लिए, लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और अगले आठ ओवरों में पांच विकेट गंवा बैठी। भारती फुलमाली और काश्वी गौतम ने आक्रामक शॉट्स खेलकर मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन RCB की कसी हुई गेंदबाजी के सामने गुजरात की टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए भारती फुलमाली ने 39 रन और बेथ मूनी ने 27 रन बनाए।

RCB पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर
इस जीत के साथ RCB के 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात जायंट्स भी 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, लेकिन नेट रन रेट में मुंबई से पीछे है। दिल्ली चौथे और यूपी की टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 1 5
Total Users : 429715
Total views : 685171

शहर चुनें