October 13, 2026 11:10 pm

October 13, 2026 11:10 pm

हरियाणा में शीतलहर व कोहरे का कहर जारी, आज 17 जनवरी से मौसम में हल्का बदलाव

चंडीगढ़: हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज 17 जनवरी से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है, जिसका असर खासकर सुबह और शाम के समय रहेगा। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

कब बदलेगा मौसम:
मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रह सकता है। 19 जनवरी को एक-दो जगह हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसका प्रभाव सीमित रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 19-20 जनवरी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। 17 और 18 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

भिवानी सबसे ठंडा जिला:
शुक्रवार को हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन राज्य का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.1 डिग्री कम बना हुआ है।

चंडीगढ़ वेदर अपडेट:
चंडीगढ़ में कोहरे का असर अब कुछ कम हुआ है। शुक्रवार दोपहर धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी हल्की धुंध के साथ दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। शीतलहर की तीव्रता में भी कमी आई है, जिससे ठंड पहले के मुकाबले कुछ कम महसूस की जा रही है। शनिवार सुबह चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 1 3
Total Users : 429713
Total views : 685168

शहर चुनें