April 7, 2026 3:13 pm

April 7, 2026 3:13 pm

जनवरी में ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती: पंचकूला पुलिस ने काटे 523 चालान, 38 वाहन इंपाउंड

पंचकूला | 20 जनवरी 2026। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंचकूला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ इस वर्ष भी सख्त और प्रभावी अभियान शुरू कर दिया है। बीते वर्ष की तर्ज पर इस साल भी पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एल्कोसेंसर के माध्यम से नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी माह के पहले 19 दिनों में पंचकूला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 523 चालकों के चालान काटे हैं। इसके साथ ही यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 38 वाहनों को इंपाउंड भी किया गया है। यह कार्रवाई भीड़भाड़ वाले चौराहों और मुख्य सड़कों पर विशेष निगरानी के साथ की गई।
एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में ड्रंकन ड्राइविंग सबसे गंभीर कारण है। शराब के सेवन से चालक का संतुलन और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे जानलेवा दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचकूला पुलिस बिना किसी ढील के सख्ती बरत रही है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है। सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक सभी कदम पूरी गंभीरता और निरंतरता के साथ लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 9 4 7
Total Users : 291947
Total views : 494479

शहर चुनें