August 28, 2026 8:12 am

August 28, 2026 8:12 am

PUNJAB: गैंगस्टरां ते वार: ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन बड़ी कार्रवाई; विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1300 से अधिक सहयोगी हिरासत में

2000 से अधिक पुलिस टीमों ने 60 गैंगस्टरों से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी
चंडीगढ़, 20 जनवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विदेश-आधारित गैंगस्टरों के पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर राज्यभर में एक साथ छापेमारी की गई।
गैंगस्टरों के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 72 घंटे तक चलने वाली व्यापक और सुनियोजित कार्रवाई पहले से ही शुरू की जा चुकी है।
डीजीपी ने बताया कि इस अभियान के तहत 12,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए 2000 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में विदेश-आधारित 60 गैंगस्टरों के सहयोगियों और साथियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।
ऑपरेशन के पहले दिन की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विशेष डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि राज्यभर में विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों/साथियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ और जांच की जा रही है।
उन्होंने आम नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ इस मुहिम में पंजाब पुलिस का सहयोग करने की अपील की। नागरिक वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी को पूरी गोपनीयता के साथ एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर साझा कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अपराध संबंधी सूचना भी इसी नंबर पर दी जा सकती है।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य को गैंगस्टरवाद से मुक्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 2 8
Total Users : 399328
Total views : 644583

शहर चुनें