August 29, 2026 2:53 pm

August 29, 2026 2:53 pm

पंचकूला पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, साढ़े 4 लाख के गहने बरामद

पंचकूला, 22 जनवरी 2026: पंचकूला में बढ़ती चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-14 में हुई घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के गहने बरामद किए हैं।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर 2025 को सेक्टर-14 पंचकूला स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कीमती गहनों की चोरी की सूचना मिली थी। इस पर थाना सेक्टर-14 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 जनवरी 2026 को आरोपी दीपक, निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में किरायेदार अभयपुर, सेक्टर-19 पंचकूला को गिरफ्तार किया। आरोपी को 19 जनवरी को माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-19 पंचकूला स्थित उसके किराये के मकान से चोरी किए गए सोने व चांदी के गहने बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला मनप्रीत सिंह सूदन ने स्पष्ट कहा कि चोरी, लूट और सेंधमारी जैसे अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 9 2
Total Users : 400392
Total views : 646033

शहर चुनें