August 29, 2026 4:02 pm

August 29, 2026 4:02 pm

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: BJP ने मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों के उम्मीदवार किए घोषित, सौरभ जोशी मेयर पद के लिए मैदान में

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर—तीनों अहम पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा कर दी है। बीजेपी ने इस बार संगठन और अनुभव के संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है।
बीजेपी ने सौरभ जोशी को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। सौरभ जोशी ने पार्टी नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। उन्हें पार्टी के एक सक्रिय और जमीनी स्तर पर मजबूत नेता के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि वे पार्षदों का विश्वास जीतकर मेयर पद पर कब्जा जमाने में सफल रहेंगे।
वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए जसमन प्रीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। जसमन प्रीत सिंह संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और पार्टी के भीतर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन को टिकट दिया गया है। सुमन को भी एक सशक्त और सक्रिय पार्षद के रूप में जाना जाता है।
बीजेपी की इस घोषणा के साथ ही नगर निगम चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ होने लगी है। मेयर चुनाव को लेकर अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले ही अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबले की पूरी संभावना बन गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विपक्ष के बंटवारे का सीधा फायदा बीजेपी को मिल सकता है। पार्टी नेतृत्व इसी रणनीति के तहत अपने उम्मीदवारों को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतार रहा है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही पार्षदों से संपर्क और समर्थन जुटाने का दौर भी तेज हो गया है।
बीजेपी नेताओं का दावा है कि पार्टी का फोकस शहर के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन पर रहेगा। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और बैठकों का दौर और तेज होगा, जिससे चंडीगढ़ की राजनीति में हलचल और बढ़ने की उम्मीद है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 4 2 0
Total Users : 400420
Total views : 646074

शहर चुनें